हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दवा चौक के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध युवक को मौके से दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश निवासी टांडा भागमल, लक्सर वर्तमान निवासी रावली महदूद सिडकुल बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।