फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि 25 जुलाई को सूर्यनगर कॉलोनी, रोशनाबाद निवासी राशिद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कमरे का ताला तोड़कर किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर सिडकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर न्यू थाना भवन सिडकुल के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नाजिम निवासी खुदागंज, जिला शाहजहांपुर यूपी हाल रोशनाबाद बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जुलाई को सूर्यनगर कॉलोनी में एक कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी किया था। बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें