फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डेढ़ साल की बच्चे की मौत, गलत दवाई देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक संचालक डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किरण पत्नी मुकेश अपने ससुराल बिहार से हाल ही में हरिद्वार आई थीं। इस दौरान उनके डेढ़ साल के बेटे रुद्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन बच्चे को उपचार के लिए कनखल थाने के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे।
आरोप है कि डॉक्टर की ओर से लिखी दवा पिलाते ही बच्चे को खून की उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब परिजन क्लीनिक पहुंचे तो डॉक्टर वहां नहीं मिला। इससे आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक के बाहर प्रदर्शन करते हुए चिकित्सक पर गलत दवा देने और लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मृतक बच्चे की मां ने शुरू में पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह इसके लिए तैयार हो गईं। वहीं, चिकित्सक का कहना है कि बच्चे को दवा की निर्धारित मात्रा बताई गई थी, लेकिन परिजनों की ओर से अधिक मात्रा दिए जाने से उसकी हालत बिगड़ी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें