II
-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा
I
I
I
I ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर दो और मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिन्हें आरोपी ने अलग-अलग जगहों से चोरी किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, 15 अक्तूबर को रूद्रदेव निवासी गुघाल मंदिर पांडेवाला ज्वालापुर ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी बाइक 12 अक्तूबर को लक्की डेयरी निकट गुघाल मन्दिर के सामने से चोरी हो गई थी।
I
I
I
Iकोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि उप निरीक्षक रविंद्र जोशी ने टीम के साथ बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर आरोपी जतिन कश्यप निवासी जट बहादरपुर थाना पथरी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रेगुलेटर पुल नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने की बाइक को गुघाल मंदिर के पास से चोरी करने की बात कबूली। अन्य दो मोटरसाइकिल आरोपी की निशानही पर पुरानी कांवड़ पटरी जंगल के कच्चे रास्ते की तरफ झाड़ियां के नीचे से बरामद की गई हैं। यह मोटरसाइकिल कांवड़ मेले के समय चोरी की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।I