फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की बाइक और तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद: थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएचओ विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान वायरलेस सेट से सूचना मिली कि थाना श्यामपुर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस ने पथरी रोह पुल चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की।
चेकिंग के दौरान बहादराबाद की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। चेसिस नंबर के आधार पर जांच करने पर बाइक थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी की पाई गई।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने मोटरसाइकिल श्यामपुर क्षेत्र से चोरी की है। आरोपी ने अपना नाम सोनू शाह निवासी ग्राम इस्सेपुरा, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें