फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। कलियर पुलिस ने धनौरी क्षेत्र से एक युवक को 36.79 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। धनौरी में एनआईसी तिराहे से कुछ दूरी पर रतमऊ नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अंकुश कुमार निवासी केयर हॉस्पिटल, भगवानपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कलियर और आसपास से स्मैक एकत्र कर ऊंचे दाम पर बेचने की बात बताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें