बहादराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नहर पटरी मार्ग से एक स्कूटी सवार युवक को 1.488 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। एक युवक को रोकने का इशारा किया तो वह देख भागने लगा। पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम उस्मान निवासी लक्सर बताया। पूछताछ में बताया कि वह ग्राम गांजा बेचने के लिए जा रहा था। बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।