फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 5.40 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने 5.40 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शनिवार देर शाम सलेमपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपी अनमोल निवासी सैनी मोहल्ला कनखल को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 5.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक पंकज निवासी रावली महदूद से लेकर आता था और स्थानीय स्तर पर बेचता था। फरार आरोपी पंकज की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें