हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करण निवासी मीरपुर थाना स्योहारा बिजनौर के कब्जे से 3.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्मैक की तस्करी के इरादे से इलाके में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने टैप इंडिया कंपनी से नेहरू कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम करण बताया। वह वर्तमान में चौहान मार्केट, रावली महदूद क्षेत्र में रहकर यहां नशे की सप्लाई कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।