फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भगवान शिव ही जगत की उत्पतिकर्ता और संहारकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन ज्ञानपीठ शिव मंदिर सेक्टर-1 में चल रही 11 दिवस की श्री शिव महापुराण की कथा के चौथे दिवस कथा व्यास महंत प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि भगवान शिव ही जगत की उत्पतिकर्ता और संहार कर्ता हैं। भगवान शिव के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ज्ञानियों को ज्ञान के लिए और सांसारियों को वैभव के लिए सदा सर्वदा शिव का ही पूजन करना चाहिए। कहा कि स्वयं शंकर भगवान शिव पुराण के माध्यम से संसार के प्राणियों को आदेश देते हैं कि यदि जीव अपना कल्याण चाहे तो प्रत्येक मनुष्य को भगवान शिव की पूजा और पार्थिव स्वरूप शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। कहा कि चाहे जितनी भी तपस्या कर लें और चाहे जितने हवन कर लें, फिर भी जीवन मे सुख-शांति की प्राप्ति नहीं मिल सकती। भगवान की प्राप्ति की तो दूर की बात है। इसलिए, ये आप के अंदर कैसे आएगा, उसके लिए शिव महापुराण की कथा श्रवण करनी होगी, क्योंकि, कथा सुनने वाले व्यक्ति की मुक्ति निश्चित ही होती है। इस मौके पर ब्रिजेश शर्मा, विनीत तिवारी, दीप्ती तिवारी, राकेश मालवीय, तेजप्रकाश,
विज्ञापन

अनिल चौहान, हरिनारायण त्रिपाठी, सुनील चौहान, होशियार सिंह, दिनेश उपाध्याय, मोहित तिवारी, जय प्रकाश, अलका शर्मा, पुष्पा गुप्ता, नीलू त्रिपाठी, नीरू गौतम आदि मौजूद रहे।

Iस्मिता बसेरा बनीं फैकल्टी मेंटरI

उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों में रोजगार के विकल्प के रूप में उद्यमिता को अपनाने के लिए फैकल्टी मेंटर विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल के राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार से डॉ. स्मिता बसेरा असिस्टेंट प्रोफेसर जंतु विज्ञान प्रशिक्षण प्राप्त कर फैकल्टी मेंटर के रूप में वापस उत्तराखंड पहुंचीं। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार के प्राचार्य प्रो. युवराज ने उन्हें बधाई दी।

Next
AU ऐप में पढ़ें