भारतीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सालय के सभागार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. शारदा स्वरूप सहित बीएचईएल चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम में प्रमुख (नेत्र रोग) डा. मृदुला यादव एवं वरिष्ठ परामर्शदाता (मेडिसिन) डॉ.. यूएस शिल्पी ने भी अंगदान विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।अंगदान पर बीएचईएल कर्मियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, मानव संसाधन विकास केंद्र में भी एक व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस व्याख्यान में प्रमुख (मेडिसिन) डॉ. बीएस कुशवाहा ने अंगदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज की छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से, अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया। कार्यक्रम में डा. शारदा स्वरूप ने सभी उपस्थित लोगों को अंगदान की शपथ दिलाने के साथ अंगदान को बढ़ावा देने की अपील की। इन अवसरों पर बीएचईएल के चिकित्सकगण व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।