फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ओह नो की चर्चा

Fri, 05 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। देवसंस्कृति विवि के एनीमेशन विभाग के छात्रों सूरज सिरोही, चित्रा कमल, सोनिका अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी लघु फिल्म ओह नो ने नोएडा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में धूम मचा रही है। यह फिल्म महोत्सव 7 फरवरी तक चलेगा।  लघु फिल्म में सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता एवं उसके प्रति जागरूकता को मार्मिक ढंग से दर्शाया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के छात्र सूरज सिरोही, चित्रा कमल, सोनिका अग्निहोत्रि ने बताया कि  कुलाधिपति डॉ प्रणव पण्ड्या ने स्वच्छ भारत की परिकल्पना को लेकर फिल्म बनाने के लिए मार्गदर्शन किया था, जबकि लघु फिल्म ओह नो की मूलभूत अवधारणा प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या की है। थ्री डी में बनी इस फिल्म का समय तीन मिनट से अधिक का है, जो दर्शकों को पतित पावनी मां गंगा को निर्मल एवं भारत को स्वच्छ बनाने हेतु मार्मिक अपील के साथ जागरूक करने की एक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें