फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर अधिकारियों का फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्तिक पूर्णिमा स्नान : पार्किंग व भीड़ प्रबंधन सुधारने के आदेश
विज्ञापन

- आयुक्त गढ़वाल मंडल और जिलाधिकारी ने लिया जायजा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन के साथ पार्किंग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त और जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों से हरकी पैड़ी और विभिन्न गंगा घाटों पर भीड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से भीड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीसीटीवी कैमरों से सभी प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी करने और भीड़ बढ़ने पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, घाटों पर सुरक्षा बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाए रखें। आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय रखी जाएं और कंट्रोल रूम को महत्वपूर्ण गतिविधियों की नियमित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें