फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: टीबी रोगियों को पोषाहार का वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में शुक्रवार को टीबी रोगियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। टीएचडीसी की कोऑर्डिनेटर ज्योतिसना ने बताया कि शिविर में करीब 50 टीबी रोगियों को पोषाहार उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही रोगियों की ब्लड प्रेशर जांच, परामर्श और पंजीकरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी वर्षों से लगातार टीबी रोगियों के हित में इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है, जिससे रोगियों को न केवल उपचार में सहयोग मिलता है बल्कि मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी मजबूती मिलती है। इस मौके पर फॉर्मेसी अधिकारी सुनील सैनी अमन, अवनीश, सुधीर कुमार, अनिल नेगी, मोहम्मद सलीम, प्रेरणा, स्वरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें