फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भेजा गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना देर शाम की है। जब एक युवक मोटरसाइकिल पर जगजीतपुर की तरफ जा रहा था। आईटीआई के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक गिर पड़ा और घायल हो गया। यह देखकर आसपास के राहगीर तुरंत रुक गए और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि घायल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें