फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Tue, 17 Mar 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रैली, घाट सफाई और स्वास्थ्य शिविर के जरिए जागरूकता का दिया संदेश
विज्ञापन

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई। दिनभर स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता रैली और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वयंसेविकाओं और शिक्षिकाओं ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा और प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ के नारे लगाए। रैली के दौरान छात्राओं ने मेयर किरण जैसल से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. पद्मावती तनेजा ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि डॉ. पुनिता शर्मा ने स्वच्छता अभियान की रूपरेखा साझा की। मेयर ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई। स्वयंसेविकाओं ने निरंजनी अखाड़ा घाट और अमरापुर घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। शिविर के दूसरे सत्र में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। संकल्प एसआरएचयू की प्रोजेक्ट रिसर्च वैज्ञानिक डॉ. शिवानी शर्मा ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान रचना गोस्वामी और विनीत कुमार ने अनुशासन व्यवस्था में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें