कोरोना जांच के लिए सेक्टर प्रभारी बनाए गए डॉक्टरों को स्पेशल इन्वेस्टिेशन टीम (एसआईटी) ने दो दिन बाद पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही डाटा का मिलान करने में भी एसआईटी जुटी हुई है।
महाकुंभ मेले के दौरान धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े की जांव के लिए गठित की गई एसआईटी लगातार अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसआईटी की टीम मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत, नलवा लैब हिसार के संचालक, लाल चंदानी लैब दिल्ली के संचालक, डीलर अनुदेश गोयल, सीएमओ एसके झा, मेलाधिकारी अर्जुन सेंगर, कोविड सेल के नोडल प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र त्यागी से पूछताछ कर चुकी है।
अब कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए 24 डॉक्टरों से दो दिन बाद पूछताछ की जाएगी। उन्हें पत्र भेजकर दो दिन बाद एसआईटी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए इन डॉक्टरों से अभी तक सीडीओ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने ही पूछताछ की है। दो दिन बाद अब डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही शनिवार को एसआईटी की टीम ने कुछ जरूरी डाटा की भी जांच की। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि दो दिन बाद डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी।