फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टिकट के लिए लाइनों से छुटकारा

Mon, 16 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अब हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आपको जनरल टिकट के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। काउंटर के अलावा रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में तीन सेल्फ वेडिंग टिकट मशीन लगाई गई हैं। यह मशीनें बुधवार से टिकट देना शुरू करेंगी।
विज्ञापन


हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर त्योहारों एवं मेलों पर ही नहीं बल्कि आमदिनों में भी काउंटरों पर टिकट लेने के लिए मारामारी रहती है। यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुख्यालय को सेल्फ वेडिंग टिकट मशीन का प्रस्ताव भेजा था। इस पर मुख्यालय ने स्टेशन पर तीन सेल्फ वेडिंग टिकट मशीन भेजी गईं। रविवार को मशीनों की असेंबलिंग का काम चलता रहा। मशीन लगने के बाद यात्री मशीन में गाड़ी का नाम और नंबर यात्रा करने का आखिरी स्टेशन डालकर टिकट ले सकेगा। सिक्के और नोट डालने के लिए अलग-अलग प्वांइट दिए गए हैं।

तीनों मशीनों के एक साथ चलने से स्टेशन पर जनरल काउंटर पर लगने वाली भीड़ में कमी आएगी। रेलवे की ओर से शुरू में यात्रियों को मशीन चलाने के लिए जानकारी दी जाएगी। इससे रेलवे स्टाफ का काम का बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन


इनका कहना है
मशीनों की असेंबलिंग कर दी गई है। कुछ डाटा दिल्ली से क्लीयर किया जा रहा है। बुधवार से मशीन से टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे।
चंद्रमोहन, टैक्नीशियन सेल्फ वेडिंग टिकट मशीन।

इनका कहना है
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधाओं के लिए तीन सेल्फ वेडिंग टिकट मशीन लगा दी हैं। अब मशीनों की असेंबलिंग और कनेक्शन किया जा रहा है। जल्द यात्री इन मशीनों का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

एके शर्मा, सीआरएस रेेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें