फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: टैक्सी परमिट में अनियमितताएं पाए जाने पर 20 को भेजा नोटिस

Thu, 11 Dec 2025 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

- एक माह की जीपीएस ट्रैकर रिपोर्ट, समय स्थान के साथ मांगा गया
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। यात्रा सीजन में टैक्सी परमिट पर चलने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में पाया गया कि जिन वाहनों को समर्पण अवधि में निर्धारित स्थान पर खड़ा दिखाया गया था, वे अन्य स्थानों पर मिले। इस पर परिवहन विभाग ने 20 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि यात्रा सीजन खत्म होने पर वाहन स्वामी टैक्स छूट के लिए वाहनों को निर्धारित स्थल पर खड़ा दिखाते हैं, और अगले सीजन में उन्हें दोबारा परमिट दिया जाता है। लेकिन निरीक्षण में कई वाहन बताए गए स्थानों से गायब थे या समर्पण अवधि में क्षेत्र के अन्य स्थानों पर खड़े मिले। विभाग ने नोटिस जारी कर वाहन स्वामियों से एक माह की जीपीएस ट्रैकर रिपोर्ट, लोकेशन हिस्ट्री, ट्रैवल टाइम और स्टॉप्स का विवरण मांगा है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ उत्तराखंड मोटरयान कराधान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें