फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मई से लापता युवक का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र से बीते मई माह में लापता हुए मध्य प्रदेश के युवक का सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस से गुहार लगाई और आसपास खुद भी उसकी तलाश की। परिजनों के मुताबिक, मानसिक रूप से कमजोर भीम (22) पुत्र हरनारायण निवासी लवकुश नगर गल्ला मंडी छतरपुर मध्य प्रदेश बीती 30 मई को अपनी बहन लक्ष्मी के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आया था। यहां हरकी पैड़ी क्षेत्र में वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल पाया। तलाश करने के बाद बस अड्डे पर सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज दिखाई दी थी। इसके बाद से फिर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। एसएचओ रितेश शाह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें