फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगनहर में कूदी मां-बेटी का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर में छलांग लगाने वाली महिला और उसकी एक वर्षीय बेटी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को भी गंगनहर में कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

रविवार को कोटा मुरादनगर निवासी सविता (30) ने पति से कहासुनी के बाद डीपीएस कॉलेज दौलतपुर के पास अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी थी। वहीं, सोमवार को सविता के भाई ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और गंगनहर में धक्का देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि एसडीआरएफ का सर्च अभियान लगातार जारी है। गंगनहर में संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक महिला और बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें