फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगनहर में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के दौरान लापता हुए युवक की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को भी सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। सोमवार दोपहर ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी रोहित (25) पुत्र टीटू अपने साथियों के साथ बहादराबाद रेगुलेटर पुल के पास गंगनहर में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबकर लापता हो गया था। मंगलवार को स्थानीय पुलिस और जल पुलिस ने करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें