फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में पैसे नहीं, एटीएम भी खाली

Sat, 26 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंक पूरी तरह से कैश लैस हो चुके हैं। कैश नहीं होने से एटीएम भी खाली हैं। गनीमत रही कि महीने का अंतिम शनिवार होने से बैंक में अवकाश रहा। बैंक खुलते तो कैश लैस बैंकों के स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ती। अधिकारियों की मानें तो अभी कैश मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। शहर में केवल दो ही एटीएम चल सके, वह भी केवल दोपहर तक।

शनिवार को बैंकों में अवकाश रहा। इससे लोग परेशान होकर घूमते रहे। बैंकों के बंद होने पर लोग एटीएम पहुंचे, लेकिन वहां से भी निराशा मिली। अपर रोड ने लेकर आर्यनगर चौक तक केवल दो ही एटीएम चले। जिसमें एक ऋषिकुल आयुुर्वेदिक कालेज के सामने एसबीआई का और दूसरा रोड धर्मशाला के सामने एसबीएच का एटीएम था। लेकिन दोपहर बाद ये भी बंद हो गए। इससे लोगों को दो हजार का नोट भी नहीं मिला। लीड बैंक प्रबंधक केएस पॉल का कहना है कि कैश समाप्त होने पर अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उम्मीद है कि सोमवार तक कैश मिल जाए।
विज्ञापन


जैसे तैसे चलाए जा रहे हैं बैंक
पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के सर्किल सेकेटरी धीरज बिष्ट ने बताया  कि हरिद्वार की पीएनबी शाखाओं में लीड बैंक शहर में होने से कैश की समस्या कम थी। धीरज बिष्ट ने बताया कि बैंक चलाने में लोगों का  सहयोग मिल रहा है। शाखा में आई धनराशि को खाताधारकों को दिया जाता है। अधिक  लेने वालों की समस्या जानकर उसी के अनुसार रुपये देने की कोशिश की जा रही है।


आज खोले जाएंगे मजदूरों के खाते
 केंद्र सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बैंक खाते रविवार को अवकाश होने पर भी खोले जाएंगे।
डीएम हरबंस सिंह चुघ ने शनिवार को अगस्त क्रांति भवन के सभागार में बैंक और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि जिले में रविवार सुबह दस बजे से असंगठित श्रमिकों के खाते खोले जाएं। इसके लिए उन्होंने छह स्थान चिह्नित किए।
विज्ञापन


सिडकुल दवा चौक पर लगने वाले कैंप की जिम्मेदारी उन्होंने जिला बचत अधिकारी को दी। विकासखंड भगवानपुर के लिए मुख्य कृषि अधिकारी की ड्यूटी लगाई। शुगर मिल लक्सर के लिए जिला उद्यान अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। रामनगर चौक रुड़की के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड, लंढौरा के लिए सहायक निबंधक सहकारिता एवं ज्वालापुर फाटक के लिए डीपीआरओ को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इन स्थानों पर पीएनबी के माध्यम से खाते खोले जाएंगे। सहायक श्रमायुक्त हरिद्वार असंगठित श्रमिकों को एकत्रित करते हुए उनके खाते खोलने एवं आधार नंबर अंकित करवाने के निर्देश दिए। लीड बैंक मैनेजर केएस पॉल को बैंकों के माध्यम से कैंप लगाकर खाते खुलवाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ललित नारायण मिश्रा, एलडीएम केएस पॉल, सहायक श्रमायुक्त अशोक वाजपेयी, डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें