फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में नहीं मिले डाक्टर मरीज बेहाल

Fri, 02 Sep 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला और मेला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों पर भारी गुजरी। दोनों ही अस्पतालों में ओपीडी में डाक्टर नहीं मिले। मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिला अस्पताल में आठ ओपीडी में केवल चार ही चल सकी, जबकि मेला अस्पताल में 6 ओपीडी में से केवल एक ही में मरीजों की जांच हुई।  सबसे ज्यादा परेशानी हड्डी के मरीजों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की सीएमएस डा. आरती ढोंढ़ियाल सात सितंबर तक अवकाश पर चलीं गई है। सीएमएस का चार्ज अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. ज्योति बोहरा पर है। शुक्रवार को अस्पताल के डा. जेएस चुफाल का ऑपरेशन का दिन था। लेकिन डा. ज्योति बोहरा ओपीडी के बजाय सीएमएस कार्यालय में बैठे रहे। इससे हड्डी के मरीज बिना जांच के लौटने के मजबूर रहे। कुछ मरीज मेला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास गए, लेकिन अवकाश पर होने के चलते हुए उन्हें भी निराश हाथ लगी। अस्पताल के ही हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनुपम चतुर्वेदी पिछले आठ दिनों से अवकाश पर हैं। इसके अलावा एक अन्य डाक्टर भी अवकाश पर थे। इससे मरीजों को देरी तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

अल्ट्रासाउंड कराने को रही भीड़  
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को रेडियोलॉजिस्ट के हड़ताल पर रहने पर शुक्रवार को भारी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे। सबसे अधिक गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची। जिन्हें सुबह से दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जिला एवं मेला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रतिदिन के मुकाबले दोगुना मरीज पहुंचे। सबसे पहले इमरजेंसी मामलों का पहले अल्ट्रासाउंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें