फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गढ़ के उप प्रधान के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गढ़ ग्राम पंचायत के उप प्रधान राजू गुप्ता के खिलाफ ग्राम पंचायत सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति देने के लिए 20 जून को बैठक की जाएगी। जिसमें उप प्रधान के राजनीतिक भविष्य पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अंशुल पुत्र बिजेंद्र, मीनाक्षी सैनी पत्नी रवि कुमार, सोनू कुमार पुत्र अतर सिंह आदि ग्राम पंचायत गढ़ के सदस्यों ने उप प्रधान ग्राम पंचायत के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव 31 मई जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया।
जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह की ओर से उप प्रधान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए ग्राम पंचायत गढ़ की विशेष बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए 20 जून दिन शुक्रवार निर्धारित की गई है। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक सुबह 11.00 बजे से पंचायत भवन गढ़ में संपन्न होगी। पीठासीन अधिकारी के रूप में एडीओ पंचायत बहादरबाद बिजेंद्र कुमार रहेंगे। इसमें मतदान के आधार पर उप प्रधान को हटाने और रखने का निर्णय किया जाएगा। थानाध्यक्ष को भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मतगणना स्थल पर तैनात करने को कहा गया है। ताकि शांतिपूर्ण ढंग से अविश्वास पर मतदान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें