फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लापता का सुराग नहीं, गुमशुदगी अपहरण में तरमीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मई माह में लापता हुए व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


13 मई को शमशाद निवासी मुनिसौली गोपाल थाना नुनार जिला हरदोई हाल दादूपुर गोविंदपुर ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि आइसक्रीम बेचने का काम करने वाला उसका भाई दिलशाद मोहम्मद चार मई की सुबह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया था। पुलिस ने सभी जगहों पर तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद अब अपहरण की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। संवाद

-

परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया बच्चा लापता

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया बच्चा लापता हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। बच्चे की तलाश में टीम जुट गई है।
विज्ञापन


रविंद्र निवासी गौतमपुरी फेस-1 बदरपुर दिल्ली ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। 30 जुलाई की सुबह हरकी पैड़ी पर स्नान कर रहे थे। इसी बीच 15 वर्षीय वंश लापता हो गया। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें