फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाइनटी नाइन अकादमी, फ्यूचर, एचसीसीए ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार की ओर से शुरू हुई चतुर्थ अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में नाइनटी नाइन, फ्यूचर, एचसीसीए ने किक्रेट मैच जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच एसएससीए ग्राउंड पर वीजी स्पोर्ट्स व नाइनटी नाइन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। नाइनटी नाइन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीजी 124 रन पर ऑल आउट हो गई। अंश धीमान 35 व कामरान ने 21 रन बनाए। नाई टी नाईन की तरफ से गेंदबाजी में वेदांत ने पांच, आदित्य कुमार ने तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइनटी नाइन की टीम ने 8 विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभम ने 60 रन का योगदान दिया। वीजी की तरफ से तेजस कौशिक ने तीन, नयन त्यागी ने दो विकेट लिए।
एसएससीए व फ्यूचर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। एसएससीए की टीम 18.5 ओवर में 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तनिष्क गुप्ता ने 17 रन का योगदान दिया। फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी में योगेश पाल ने शानदार 3.3 ओवर में तीन रन देकर 6 विकेट लिए। आयुष ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर क्रिकेट अकादमी ने 5.3 ओवर में बिना विकेट खोए 45 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। वैदिक ने 23, कृष्ण ने 13 रन बनाए।
तीसरा मैच प्रकाश क्रिकेट अकादमी पर ऑलराउंडर व एचसीसीए के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर की टीम में 20 ओवर में 104 रन का स्कॉर बनाया। सिद्धार्थ राठी ने 26, अर्सलान ने 25 रन बनाए। एचसीसीए की तरफ से आर्यन सिंह ने एक विकेट लिया। टारगेट का पीछा करने उतरी एचसीसी की टीम ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। आर्यन वर्मा ने 33, शाहिर शर्मा ने 22 रन बनाए। ऑलराउंडर की ओर से देवव्रत ने एक विकेट लिया। अंपायरिंग राहुल गुप्ता, योगेश कश्यप, मनजीत कुमार, धीरज शर्मा, भारत चौधरी, मुराद ने की। स्कॉरिंग देव सेठी, रितेश कुमार, आदित्य तोमर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें