फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित नौ नामजद

Sun, 19 Jul 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन


हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सपना त्यागी निवासी कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 18 अप्रैल 2025 को जतिन त्यागी निवासी मोदीनगर रोड, कस्बा व थाना निवाड़ी गाजियाबाद के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिजनों ने कार, दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर और अन्य सामान दिया था। आरोप है कि विवाह के अगले दिन से ही पति जतिन त्यागी, सास अनीता त्यागी, ननद तरुषी त्यागी, ताऊ ससुर सुनील त्यागी, ताई सास सर्वेश, बुआ सास गीता व लवली, भाभी साक्षी और दीपक ने दहेज में 30 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। विरोध पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती रही। उसके सभी सोने-चांदी के आभूषण यह कहकर ले लिए गए कि उन्हें लॉकर में रखा जाएगा लेकिन बाद में वापस नहीं किए। गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। 10 जुलाई 2025 को परिजनों के सामने ही उसे घर से निकाल दिया। वह हरिद्वार आकर रहने लगी व 13 मार्च 2026 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन ससुराल पक्ष का कोई सदस्य बच्चे को देखने तक नहीं आया। पति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामला महिला हेल्पलाइन में चलता रहा। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें