हरिद्वार। पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लगाने के मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम सोमवार को हरिद्वार पहुंची। एनआईए की टीम ने जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। देर शाम तक एनआईए टीम बयान दर्ज करने में जुटी रही।
पिछले साल नवंबर माह में मेला प्लेटफार्म संख्या नौ पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की कोच में आग लगा दी गई थी। उड़ीसा के पुरी में पुलिस ने कोच में आग लगाने के आरोपी सुभाष रामचंद्रन को गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच में आया था प्रेमिका से संबंध विच्छेद होने के चलते ही युवक ने कोच में आग लगाई थी। पूर्व में उसने जो कहानी गढ़ी थी वो मनगढ़त थी। सोमवार को एनआईए की टीम निरीक्षक रामगोपाल की अगुवाई में फिर यहां पहुंची। निरीक्षक ने बारी बारी से एसओ जीआरपी दिनेश, आरपीएफ निरीक्षक संजीव राणा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह समेत दस लोगों के बयान दर्ज किए।