बहादराबाद। बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद के सभागार में ईएमए हरिद्वार की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम हुआ। एडीजीसी जिला सत्र न्यायालय के एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान और एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.केपीएस चौहान ने कहा कि चिकित्सकों को रोगी के साथ मधुर व्यवहार और संवाद कायम करना चाहिए, क्योंकि रोगी की आधी बीमारी चिकित्सक की मीठी बातों और दिलाए गए विश्वास से ही ठीक हो जाती है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ.एनएस टाकुली, डॉ.वीएल अलखानिया, डॉ.आदेश शर्मा, डॉ.विक्रम, डॉ. चांद उस्मान, डॉ.अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।