पथरी। हरसीवाला निवासी रोहताश ने मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र लिखकर एक स्टोन क्रॅशर संचालक पर अपनी खेती की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने और उसमें अवैध खनन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्र में किसान रोहताश ने बताया कि एक स्टोन क्रॅशर संचालक ने गुंडागर्दी के बल पर उसकी खेत की भूमि पर अवैध रूप कब्जा कर लिया है और भूमि में अवैध खनन से काफी गहरे गड्ढे कर दिए हैं। इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने और किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है, जिससे वह और उसके परिवार के लोग काफी डरे व सहमें हुए हैं। उन्हाेंने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।