फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नई सड़कों का हुआ लोकार्पण, राहत

Thu, 28 May 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड आठ पीएसी क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। क्षेत्र में पहली बार मंदिर के सामने वाली सड़क, परेड ग्राउंड से जिम हॉल तक जाने वाले मार्ग और विभिन्न संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे। इस मौके पर आई पी एस सेनानायक पीएसी डॉ हरीश वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से पी ए सी परिसर और आसपास के स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर जोधराम जोशी, राजकुमार यादव, केशव, बिंदरपाल, पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा, जितेंद्र राय, वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें