बहादराबाद। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए वाॅटर फिल्टर लगवाया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक परिसर में वाॅटर फिल्टर की व्यवस्था नहीं हो सकी थी जबकि छात्र-छात्राएं लंबे समय से इस समस्या से परेशान थे। छात्र नेता लुकमान ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई थी। इसके बाद छात्रसंघ और अभिभावक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छात्रसंघ और अभिभावक संघ निधि से वाॅटर फिल्टर लगवाने का निर्णय लिया। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव मौ. शाबान, मोहम्मद उमर ,अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और सदस्य मौजूद रहे। संवाद