फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन शाखा हरिद्वार की बैठक में जनपद कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विनीत कुमार गौड़ को जिलाध्यक्ष और सुशील कुमार सती को जिला महामंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त एडीओ मदन पाल सैनी और पूर्व वीपीडीओ रघुवीर सिंह चौहान की देखरेख में हुई। नई कार्यकारिणी में शंकर दीप सैनी को संरक्षक, मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष और अनुराग दत्त को प्रवक्ता सहित अन्य पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने, विभागीय और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान कराने तथा सेवा संबंधी लंबित मामलों को शासन स्तर पर मजबूती से उठाने का संकल्प जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें