फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बच्चों के विवाद में ईंट-पत्थर और तमंचे से पड़ोसी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। ग्राम शांतरशाह में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। ईंट-पत्थर फेंकते हुए तमंचे लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पहल सिंह पुत्र किरता निवासी शांतरशाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई की शाम करीब साढ़े चार बजे उनका बेटा शान्तनु घर के पास मंदिर के निकट अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी पंकज का बेटा हिमांशु शराब के नशे में वहां पहुंचा और बच्चों को खेलने से रोकने लगा। विरोध करने पर हिमांशु ने शान्तनु के साथ मारपीट की। उसके सिर पर ईंट मार दी। शान्तनु के सिर में चार टांके आए।


आरोप है कि जब उन्होंने पड़ोसी परिवार से घटना का विरोध जताया तो पंकज की पत्नी पिंकी ने गाली-गलौज कर दी और थाने में शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी। इसके अगले दिन 17 मई की रात करीब आठ बजे पहल सिंह अपने बेटों शान्तनु और आदित्य के साथ घर से बाहर निकले थे। आरोप है कि तभी पंकज के मकान की छत पर मौजूद पिंकी के मायके पक्ष के जौनी, गुलाब सिंह, श्रीपाल, सरविस, रोहित, सूरत, सागर, आर्यन, आदित्य, शुभम, सौरभ निवासी अकबरपुर ढाढेकी थाना मंगलौर ने उन पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। आरोप है कि शुभम और जौनी हाथों में तमंचे लहराते हुए धमकी दे रहे थे। पिंकी, सिद्धार्थ और हिमांशु समेत अन्य लोगों ने पहल सिंह और उनके दोनों बेटों को पकड़कर मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें