फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चार मई को होगी नीट की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चार मई को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के संबंध में जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। जिला अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्टर सभागार में इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था व परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। साथ ही स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष तरीके से परीक्षा संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि जिले में नीट यूजी के 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से रुड़की में सात केंद्र बनाए गए हैं। हरिद्वार में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन 12 केंद्रों में करीब पांच हजार बच्चे एग्जाम देंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य का सवाल है। इसमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा नीट यूजी चार मई को जिले के अपराह्न 2:05 से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी हरिद्वार तरुणा कौर, नोडल अधिकारी रुड़की चंद्र शेखर भट्ट, सुबोध कुमार, रीनू सैनी, अजय कौशिक, मनोज कुमार सैनी, गिरीश कुमार अवस्थी, नवीन कुमार, पूनम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें