फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिविरों से प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंदों को मिल रहा लाभ

Thu, 15 Jan 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन विकासखंड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
विज्ञापन


नारसन। विकासखंड नारसन के पंचायत भवन लाठरदेवा हुण में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने 81 लोगों को प्रमाणपत्र जारी किए। 245 लोगों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की अध्यक्षता में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी से प्रत्येक वर्ग को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना चाहती है। इन शिविरों से प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंदों का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा व दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, बिजली बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
विज्ञापन




उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी किया। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, खंड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें