जिलाधिकारी को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
प्रदेश व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिला अधिकारी सी रविशंकर से मुलाकात कर पुराना एआरटीओ चौक के पास दीवार के बजाय पिलरों पर फ्लाई ओवर बनाने की मांग की। व्यापारियों ने अन्य समस्याओं को भी रखा। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं के निस्तारण किया जाएगा।
बुधवार को जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में जाम एक बड़ी समस्या है और मेले के दिनों में और बढ़ जाती है। इस लिए हरिद्वार में कई जगह मल्टी पार्किंग बननी चाहिए और ज्वालापुर में भी पार्किंग और सुलभ शौचालय की बहुत जरूरत है।
जिलाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा कि पुराना एआरटीओ ऑफिस चौक के पास जो अंडर पास बनाया जा रहा है वो पिलर पर बनाया जाए। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बरसात में जलभराव हो जाता है। ऐसे में बरसात में पूरा क्षेत्र पानी में डूब जाएगा। इस मौके पर संरक्षक प्रदीप चौधरी, राकेश बजरंगी, नीरज सिंघल, मनोज सिंघल, मुकेश भार्गव, सुरेश ठाकुर, तेज प्रकाश साहू, सुरेश भाटिया, सुधीश, राजीव तुम्बड़िया, आदेश मारवाड़ी आदि शामिल रहे।