गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक सुरेश राठौर रविदासाचार्य ने कहा कि भारत जोड़ो, सनातन जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दलित समाज से लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का समर्थन करने की अपील भी की।
शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश राठौर ने कहा कि रविदास महापीठ के मुख्यालय में कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों की राय पश्चात सर्वसम्मति से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। कहा कि गुरु रविदास विश्व महापीठ देश-दुनिया के लाखों करोड़ों रविदासी समाज से जुड़ा सामाजिक संगठन है।
कहा कि भारत जोड़ो, सनातन जोड़ो अभियान के तहत देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का पुनःगठन होना आवश्यक है। समाज को याद करना चाहिए कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमें वोट का अधिकार दिया है। एक-एक वोट बहुमूल्य है। इस दौरान विजय प्रेमी, मंजीत बाली, सुरजीत कुमार, धर्म सिंह, उर्मिला, हितेंद्र चौधरी, बलवीर रत्न, डॉ. प्रकाश दिलारे, सरदार जसबीर मेहता, मोहित गौतम आदि रहे।