फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर नौ नवंबर को विविध आयोजन और गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशन में कार्यरत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इसके निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ साथ आमजन को भी लोकतंत्र के महत्व और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिग, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसमें सभी छात्र-छात्राएं प्रतिभागी होंगे। इसके अलावा आयोजन की संपूर्ण आख्या फोटो, वीडियो, पेपर कटिंग आदि के माध्यम से 30 नवंबर को प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें