फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल : कबड्डी : हिमाचल और उत्तर प्रदेश को गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हिमाचल और पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश फाइनल मुकाबला जीतकर सरताज बना। खिलाड़ियों को जिलाधिकारी कर्मेेंद्र सिंह और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को महिला वर्ग में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें हिमाचल की टीम 27-22 से फाइनल मैच जीत गईं। पुरुष वर्ग का मैच चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। चंडीगढ़ को पराजित कर उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल मुकाबला 57-43 से अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग में कांस्य पद सविर्सेज और हरियाणा ने जीता। महिला वर्ग में राजस्थान और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कबड्डी प्रेमियों की मैच देखने के लिए भारी भीड़ लगी। स्टेडियम दर्शकों से भरा रहा। लोगों ने मैचों का भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग और उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें