फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक कदम: आर्या

Mon, 13 Apr 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन
विज्ञापन

हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून हाईवे किनारे स्थित एक होटल में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम है। यह महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना गया। आर्या ने बताया कि महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने का विषय पिछले चार दशकों से चर्चा में रहा है। वर्ष 2010 में यह विधेयक राज्यसभा से पारित हुआ था, लेकिन लोकसभा में लंबित रह गया था। उन्होंने कहा कि 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित विशेष संसद सत्र इस अधिनियम के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम में दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और नीतीश वालिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें