फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अज्ञात शव मिला, नहीं हुई पहचान

Mon, 13 Apr 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिवमूर्ति वाली गली में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। सोमवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि शिवमूर्ति वाली गली में राम शंकर आश्रम के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के पास से भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे पहचान हो सके। पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि नशे के कारण मौत हुई होगी। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें