फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विराट सोच वाले नेता थे नारायण दत्त तिवारी’

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के परिनिर्वाण दिवस पर तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म दिवस और प्रथम पुण्यतिथि जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में एक साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने नारायण दत्त तिवारी को विकास की विराट सोच और दूरदर्शी व्यक्तित्व का नेता बताया। कहा, हरिद्वार को लेकर पूर्व सीएम तिवारी का विशेष लगाव था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी का जन्मदिन और पुण्यतिथि एक साथ मनाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी जिस पद पर भी आसीन रहे, उन्होंने वहां विकास को अप्रतिम तरीके से बढ़ावा दिया। हरिद्वार को जिला बनाने और यहां औद्योगीकरण कर विकास को नई गति दी। मेयर अनीता शर्मा ने भी नारयण दत्त तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी की दूरगामी सोच के कारण ही आज हजारों युवाओं को रोजगार सिडकुल के माध्यम से मिला है। उनका यह योगदान हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि तिवारी आम कार्यकर्ताओं के भी सच्चे हितेषी थे। नारायण दत्त तिवारी के ओएसडी रहे संजय जोशी ने केंद्र की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी नारायण दत्त तिवारी का सपना था, जिसे अब पूरा किया जाएगा ताकि युवाओं को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि तिवारी के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। इस दौरान केंद्र में संचालित शिक्षण संस्थान के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दो’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘प्लास्टिक का उपयोग बंद करें’ जैसे राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के संदेश आम जन को देने का प्रयास किया।
शिविर में पहुंचे 102 लोग
पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के तहत मेट्रो अस्पताल के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 102 लोगों ने उसका लाभ उठाया। इस दौरान खून की जांच व ईसीजी कर दवाइयां भी दी गई। पूरे दिन नारायण दत्त तिवारी की याद में चले कार्यक्रम का अंत भजन संध्या के साथ हुआ। भजन गायक संजय शर्मा ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुखवीर सिंह ने किया। इस मौके पर सुभाष शर्मा, पद्म प्रकाश शर्मा, राजीव शर्मा, अरुण शर्मा, समीर वर्मा, विभोर चौधरी, अरविंद शर्मा, फुरकान अली, अशोक शर्मा, अंजू द्विवेदी, अनिल भास्कर, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, अरुण शर्मा, सुभाष घई, सचिव आदित्य पंडित, समीर, मिंटू पंजवानी, ओपी चौहान, इंद्रमोहन बडथ्वाल, शिवदत्त शर्मा, अनिल शर्मा, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें