पथरी। इब्राहिमपुर गांव से एक किशोरी घर से लापता हो गई। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 10 अप्रैल की रात में करीब 11 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश संभावित स्थानों पर की है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।