पहाड़ी महासभा की और से आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेते पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
होली के पर्व को सद्भावना पूर्वक मनाने को लेकर मुस्लिम समुदाय भी आगे आया है। मुस्लिम समुदाय ने भी शांतिपूर्वक ढंग से अमन चैन के साथ होली के त्योहार को मनाने की अपील की है।
ज्वालापुर में मोहल्ला कस्साबान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ईदगाह कमेटी के सचिव नईम अख्तर कुरैशी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम यहां मिलकर एक दूसरे के हर त्योहार में शरीक होते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ने हमेशा से सद्भावना का संदेश दिया है। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कुंभनगरी को लेकर पूरे देशभर में दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी को अफवाह से बिलकुल दूर रहना चाहिए।
कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का संदेश लेकर आता है। हर कोई गिले शिकवे भुलाकर इस दिन जिंदगी की नई शुरुआत करता है। यह हरिद्वार ही है, जहां शिवभक्तों के लिए कांवड़ को मुस्लिम कारीगर बनाते हैं। बैठक में हाफी रफी, शफी खां, युनूस मंसूरी, लईक अंसारी, पूर्व पार्षद मुर्सलीम, सुहैल अख्तर कुरैशी, जफर अब्बासी, रियाज अंसारी, मेहरबान खान, शाहबुउददीन अंसारी, मकबूल कुरैशी समेत मुस्लिम समाज के अन्य लोग शामिल रहे।