फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर की गई थी महिला की हत्या

Wed, 01 Jul 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडी देवी मंदिर के जंगल में महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या का खुलासा होने से श्यामपुर पुलिस की सिरदर्दी बढ़ गई है। कातिल तक पुलिस तभी पहुंच सकती है जब तक मृतका की पहचान हो जाए। सोमवार को जंगल में 35 वर्षीय महिला का सड़ा गला शव मिला था।
विज्ञापन


उसका चेहरा काला पड़ चुका था।शव करीब बीच पच्चीस दिन पुराना लग रहा था। शरीर पर खुली चोट का निशान नहीं था। श्यामपुर पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले पर एक कपड़ा बुरी तरह लिपटा हुआ था।

पोस्टमार्टम में हत्या के खुलासे के बाद श्यामपुर पुलिस के लिए खुलासा कर पाना चुनौती ही है। क्यों कि महिला का शव सड़ गल चुका है। ऐसे में उसकी पहचान में दिक्कत आना स्वाभाविक है। पहचान के बाद ही कातिल तक पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है।  महिला पहनावे से मध्यमवर्गीय प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन


यह भी माना जा रहा है कि उसे जंगल में ले जाकर ही मारा गया है। क्यों कि कहीं और से शव लाकर फेंकना मुश्किल है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि उनके पास अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें