हरिद्वार। लंढौरा में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के आवास रंगमहल में हुई आगजनी की घटना पर आक्रोश जताते हुए मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। चंडीघाट चौराहे पर संजय चोपड़ा के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के इशारे पर रंगमहल में आगजनी की घटना हुई और अब उनके इशारे पर आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया जा रहा है। उनकी संपत्ति को नष्ट करने वाले आरोपी और हिंसा करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि मामले में जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लघु व्यापारी नेता भूपेंद्र राजपूत ने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर आए 10 विधायकों के बाद मुख्यमंत्री घबरा गए हैं। घबराई कांग्रेस अब राज्य के माहौल को बिगाड़कर सांप्रदायिकता का जहर घोलने का कार्य कर रही है। उन्होंने प्रणव सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर मोहनलाल, छोटेलाल शर्मा, विवेक त्यागी, सतीश शर्मा, प्रभात चौधरी, विक्की गुप्ता, आलोक कुमार, बलराम सिंह, श्यामजीत, जय सिंह बिष्ट, मनीराम जगमोला, मोतीराम, अरुण अग्रवाल, खुशीराम, ध्रुव पाठक, गोपाल कृष्ण, धर्मपाल कश्यप आदि शामिल हुए।