हरिद्वार। भगवानपुर में आज एमएसएमई उद्योग-सरकार समन्वय समारोह आयोजित होगा। यह समारोह शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मंत्री भरत सिंह चौधरी करेंगे। समारोह का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उद्यमियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर सीधा संवाद होगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने जनपद के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की है। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से भी समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की सहभागिता उद्योग हितैषी सुधारों में महत्वपूर्ण साबित होगी। यह समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सहायक होगी। मा.सि.रि.