फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एमएससी के छात्रों ने जीता क्रिकेट का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। इसमें तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमएससी के खिलाड़ियों ने जीता।
विज्ञापन

इससे पहले क्रिकेट मैच का पहला सेमीफाइनल बीएससी द्वितीय और एमएससी के बीच खेला गया। जिसमें एमएससी की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल बीएससी प्रथम वर्ष और बीएससी तृतीय वर्ष के बीच खेला गया। बीएससी तृतीय वर्ष ने बीएससी प्रथम वर्ष को हराकर फाइनल में अपना स्थान लिया। बीएससी तृतीय वर्ष और एमएससी के बीच फाइनल मैच खेला गया।
एमएससी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एमएससी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 116 रन बनाए। बीएससी तृतीय वर्ष ने भी 116 रनों का पीछा करते हुए 16 ओवर में 116 रन बनाए। जिस कारण दोनों टीमों के बीच मैच टाई हो गया।
विज्ञापन

अंत में स्पोर्ट्स कमेटी के सदसयों की ओर से फैसला लेते हुए एक-एक ओवर का मैच कराया गया। बीएससी ने 6 गेंद में 9 रन बनाए। एमएससी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 गेंद में 10 रन बनाकर फाइनल ट्रॉफी जीती। मैन ऑफ द मैच कपिल बिष्ट, बेस्ट बैट्समैन महेश चौहान, बेस्ट टूर्नामेंट अवनीश कुमार सिंह, बेस्ट बॉलर नितिन सैनी को दिया गया। इस मौके पर खेल इंचार्ज प्रो. आनंद शंकर सिंह, सहायक डा. ओम कांत, भूमिका हिमांशु, डा. चेतन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें